गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान
भारतवर्ष को आज़ादी दिलाने वाले महान जननायक महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के स्थानीय गांधी चौक पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
भारतवर्ष को आज़ादी दिलाने वाले महान जननायक महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के स्थानीय गांधी चौक पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महात्मा गांधी द्वारा किए गए जन आंदोलनों, स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान और सत्य व अहिंसा के मार्ग से देश को आज़ादी दिलाने के संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सभी उपस्थितजनों से गांधीजी के बताए सत्य, अहिंसा और भाईचारे के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुनील शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद हुजैफा बोहरा, युनुस अंसारी, विजय तिवारी, शंकर लाल खटीक, परमेंद्र गायकवाड, वीरेंद्र यादव, शिवम जायसवाल, एजाज टेलर, जगदीश पहलवान, सोमनाथ श्रीवास, सिराज भाई, एजाज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में शांति, सद्भाव एवं सत्य के मार्ग को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।
shivendra 
