मऊगंज: कलेक्टर ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण, कहा- जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि जिले में रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, अफवाहों से बचने की अपील.

मऊगंज: कलेक्टर ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण, कहा- जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक

मऊगंज में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच कलेक्टर संजय कुमार जैन ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि जिले में रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए किसी भी तरह की दहशत या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें.

कलेक्टर ने बताया कि लोग अफवाहों के कारण जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि एजेंसियों में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है. उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार गैस प्राप्त करें. ऑनलाइन बुकिंग करने पर एजेंसियों द्वारा आसानी से रसोई गैस उपलब्ध कराई जा रही है.

उन्होंने कहा कि गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है. अधिकारियों ने गैस एजेंसियों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है और खाद्य विभाग को वितरण व्यवस्था सुगम बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रशासन गैस एजेंसियों के हर दिन के स्टॉक रजिस्टर और भौतिक उपलब्धता का मिलान भी कर रहा है.  यदि कहीं कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.