फ्रांस पहुंचे PM मोदी का भारतीय समुदाय ने किया स्वागत, प्रधानमंत्री की आज राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात
PM मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया दौरा: G7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, ट्रंप से हो सकती है अहम बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार देर रात फ्रांस के नीस शहर पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। लोगों ने पारंपरिक अंदाज़ में उनका स्वागत किया, जहां कई महिलाओं ने उनका आशीर्वाद स्वरूप हाथ माथे से लगाया और पीएम ने एक बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय वार्ता
पीएम मोदी आज फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron से द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में रक्षा, तकनीक, नवाचार, AI, सेमीकंडक्टर, स्पेस टेक्नोलॉजी और हेल्थ टेक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर फोकस रहेगा। दोनों देशों के बीच करीब एक दर्जन समझौतों (MoUs) पर भी बातचीत संभव है।
रक्षा सहयोग पर अहम चर्चा की संभावना
भारत और फ्रांस के बीच संभावित रक्षा सौदों, विशेषकर राफेल लड़ाकू विमानों के नए समझौते और उनके तकनीकी उपयोग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। भारत की ओर से विमानों में स्वदेशी हथियारों के एकीकरण और सोर्स कोड एक्सेस जैसे विषय उठाए जा सकते हैं।

6 दिन का यूरोप दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर हैं। यह दौरा दो चरणों में विभाजित है। पहला फ्रांस में नीस, एवियान और पेरिस की यात्रा। दूसरा स्लोवाकिया में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री Robert Fico और राष्ट्रपति Peter Pellegrini से भी उनकी मुलाकात निर्धारित है। 1993 में देश के गठन के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी 16–17 जून को G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे वैश्विक आर्थिक स्थिति, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर भारत का पक्ष रखेंगे।
सम्मेलन के दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump से भी होने की संभावना है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात लगभग 16 महीने बाद होगी, जिससे भारत-अमेरिका संबंधों पर नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें - PM मोदी 6 दिन की यात्रा पर रवाना: फ्रांस और स्लोवाकिया...
Varsha Shrivastava 
