Mauganj News : मऊगंज, मैहर और पांढुर्णा में खुलेगा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी
कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग के कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से इन कार्यालयों की स्वीकृति दी गई है।
मध्यप्रदेश शासन ने प्रदेश के तीन नवीन जिलों मऊगंज, मैहर और पांढुर्णा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों (District Education Officer Office) के संचालन को मंजूरी दे दी है। मंत्रि-परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग के कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से इन कार्यालयों की स्वीकृति दी गई है।
कैबिनेट के इस निर्णय से मऊगंज जिले में शिक्षा विभाग को मजबूती मिलेगी और सभी प्रशासनिक कार्य अब स्थानीय स्तर पर ही संपन्न हो सकेंगे। इससे शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को रीवा जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कार्यालय संचालन से जुड़ा विस्तृत आदेश जल्द जारी होगा।

