ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में नई नियुक्तियां, अशोक जादौन अध्यक्ष और उदयवीर सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष बने

अशोक जादौन को ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि उदयवीर सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में नई नियुक्तियां, अशोक जादौन अध्यक्ष और उदयवीर सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष बने

मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग ने ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 24 अप्रैल 2026 को भोपाल स्थित मंत्रालय से जारी हुआ, जिसमें पूर्व में जारी आदेशों को संशोधित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, अशोक जादौन को ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि उदयवीर सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण अधिनियम, 1996 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है।

सरकार का यह कदम व्यापार मेले के संचालन को और अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। ग्वालियर व्यापार मेला प्रदेश का एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में व्यापारी और उपभोक्ता भाग लेते हैं।

इस आदेश की प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय, संबंधित विभागों और ग्वालियर प्रशासन के अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि नियुक्तियों के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नई नियुक्तियों से मेला प्राधिकरण के कार्यों में तेजी आने और आयोजन की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।