नक्सलवादियों के समर्पण से मप्र को मिली ऐतिहासिक सफलता : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद का लगभग पूर्ण खात्मा राज्य सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति और केंद्र–राज्य के समन्वित प्रयासों का परिणाम है.

नक्सलवादियों के समर्पण से मप्र को मिली ऐतिहासिक सफलता : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद का लगभग पूर्ण खात्मा राज्य सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति और केंद्र–राज्य के समन्वित प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन व निर्देशन में संचालित नक्सल विरोधी अभियान ने बड़ी सफलता हासिल की है.

टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य में सक्रिय सभी नक्सलवादी या तो ढेर हो चुके हैं या आत्मसमर्पण कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के सुरक्षा इतिहास में एक ऐतिहासिक सफलता के रूप में दर्ज होगी.

मुख्यमंत्री ने नक्सल विरोधी अभियान से जुड़े मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी.

दीपक और रोहित ने किया आत्मसमर्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में आज नक्सली दीपक और रोहित ने भी आत्मसमर्पण किया. दोनों बालाघाट पुलिस कंट्रोल रूम में उपस्थित हुए और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधियों के सामने आए.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शांति और विकास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है, और नक्सलवाद के खिलाफ यह विजय जन सहयोग तथा सशस्त्र बलों के परिश्रम की देन है.