मृणाल ठाकुर का अनुष्का शर्मा को तंज! वायरल बयान से फिर ट्रोल हुई
एक नए पॉडकास्ट में मृणाल ठाकुर ने बिना किसी का नाम लिए खुद की तुलना एक एक्ट्रेस से की और कहा कि वो अब काम नहीं कर रही हैं, लेकिन मैं कर रही हूं – यही मेरी जीत है। सोशल मीडिया पर लोग इसे अनुष्का शर्मा से जोड़ रहे हैं।
बिपाशा बासु पर दिए गए विवादित बयान के बाद एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका एक नया पॉडकास्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए खुद की तुलना अनुष्का शर्मा से कर दी और इशारों में खुद को उनसे बेहतर बता दिया।
"मैं काम कर रही हूं, वो नहीं" – मृणाल का बयान
पॉडकास्ट में मृणाल से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी कोई ऐसी फिल्म छोड़ी है जो बाद में हिट हो गई हो? इस पर उन्होंने कहा: "हां, कई फिल्में ऐसी थीं जिन्हें मैंने छोड़ दिया क्योंकि मैं उस वक्त तैयार नहीं थी। उन फिल्मों ने अच्छा किया, लेकिन उनमें काम करने वाली फीमेल एक्ट्रेस को करियर में कोई खास फायदा नहीं हुआ।"
Instagram पर यह पोस्ट देखें
यह भी पढ़ें- ‘जी ले जरा’ की कास्ट पर फरहान ने दिया बड़ा अपडेट! प्रियंका, कैटरीना पर..
आगे मृणाल कहती हैं:
"अगर मैंने वो फिल्में कर ली होतीं, तो शायद मैं आज यहां न होती। वो एक्ट्रेस अब काम नहीं कर रही हैं, लेकिन मैं कर रही हूं – यही मेरी जीत है, इंस्टेंट फेम नहीं चाहिए" मुझे फटाफट शोहरत नहीं चाहिए। जो चीजें जल्दी मिलती हैं, वो जल्दी चली भी जाती हैं। मैं धीरे-धीरे लेकिन ठोस तरीके से आगे बढ़ना चाहती हूं।"
Mrunal could have avoided that last part , she really gives out mean girl energy …. pic.twitter.com/cUsaaJwsxp
— ash ???? (@ashilikeit) August 31, 2025
फैंस बोले – बात अनुष्का शर्मा की हो रही है!
मृणाल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई लोगों को लगा कि वो अनुष्का शर्मा की ही बात कर रही थीं। एक यूज़र ने लिखा: "लगता है ये अनुष्का की बात कर रही है।"
तो दूसरे ने कहा: "अगर ऐसा है तो ये बहुत बेवकूफी है, क्योंकि अनुष्का ने एक्टिंग खुद अपनी मर्जी से छोड़ी है।"

वही लोग मृणाल के इंटरव्यू में कही गयी बात को लेकर तरह तरह की बात कर रहे हैं. कई लोग मृणाल के अंदर सुपीरियॉरिटी काम्प्लेक्स वाली एक्ट्रेस बता रहे हैं
यह भी पढ़ें- दोबारा प्यार को लेकर तैयार धनश्री , चहल के रिश्ते और रणबीर से जुड़ा खुलासा!
सुल्तान फिल्म में नहीं छोड़ा, हटाई गई थीं मृणाल
बात करें सच्चाई की, तो मृणाल ने ‘सुल्तान’ फिल्म को छोड़ा नहीं था, बल्कि उन्हें कास्ट से रिप्लेस किया गया था। कुछ साल पहले जब शाहिद कपूर और मृणाल सलमान खान के साथ बिग बॉस में पहुंचे थे, तब सलमान ने खुद बताया था कि- "मृणाल को एक जानकार के जरिए फार्महाउस पर लाया गया था। उस समय वो बहुत दुबली थीं और इस वजह से उन्हें रोल से हटाकर अनुष्का शर्मा को लिया गया।"

Saba Rasool 
