‘बिग बॉस 19’ के घर में घुसा सांप! मृदुल ने पकड़ा, देखें वीडियो
बिग बॉस 19’ के घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेडरूम में एक सांप दिखाई दिया। कंटेस्टेंट गौरव खन्ना ने सबसे पहले सांप को देखा, जिसके बाद सभी को गार्डन एरिया में भेज दिया गया। इस बीच मृदुल तिवारी ने बहादुरी दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और बोतल में बंद कर दिया।
बिग बॉस 19’ में एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ जिससे घर में खलबली मच गई। दरअसल, घर के बेडरूम में एक सांप नजर आया, जिसे सबसे पहले कंटेस्टेंट गौरव खन्ना ने देखा। जैसे ही गौरव ने सांप देखा, वो घबरा गए और तुरंत बाकी घरवालों को बताया।
View this post on Instagram
बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत सभी को गार्डन एरिया में जाने के लिए कहा। लेकिन इस पूरे हंगामे के बीच, मृदुल तिवारी ने जो किया, उसने सबको चौंका दिया।
मृदुल ने दिखाई बहादुरी
मृदुल तिवारी, जिन्हें शो के सबसे देसी और बेधड़क कंटेस्टेंट्स में से एक माना जाता है, ने बिना डरे सांप को खुद पकड़ लिया। उन्होंने सांप को एक बोतल में बंद कर दिया ताकि किसी को नुकसान न हो।
#MridulTiwari caught Snake, and #GauravKhanna was the first to notice it inside the #BiggBoss19 house. pic.twitter.com/hsy0ElvQRD
— Akhbar Bani Gossips (@akhbarbani) September 30, 2025
A snake was spotted inside the #BiggBoss19 bedroom area. #GauravKhanna saw it first. #BiggBoss announced for everyone to move to the garden area, but #MridulTiwari caught the snake in the meantime, put it in a bottle.#AshnoorKaur #BaseerAli #AbhishekBajaj #TanyaMittal #farrhana pic.twitter.com/zP3aa8ApL9
— Simran Jain JOURNO (@SimranJ83463166) September 30, 2025
ये पहली बार नहीं है जब बिग बॉस के घर में सांप दिखा हो। इससे पहले भी पिछले कुछ सीजन की कई वीडियोज आ चुकी हैं जिसमें घर में सांप देखा गया था, लेकिन तब बिग बॉस की टीम ने साफ किया था कि वो वीडियो नकली था और घर के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
OMG????
— Telly Fusion (@TellyFusion) July 9, 2024
Snake was seen behind #LuvKataria in the live feed.
Makers should release an official statement @JioCinema @EndemolShineIND#BiggBossOTT3 #BBOTT3https://t.co/WLaZDDQcWy
फैंस के मजेदार रिएक्शन
इस घटना को लेकर अब तक बिग बॉस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने अंदाज में रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मृदुल वाला सीन कट क्यों कर दिया गया?” किसी ने सवाल उठाया, “ये तो एपिसोड में दिखाया ही नहीं गया!” एक यूजर ने ,मजाक उड़ाया, “सांप शायद फरहाना से मिलने आया होगा!”
Saba Rasool 
