नूपुर सेनन और स्टेबिन ने उदयपुर में की क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी
शादी में कृति सेनन, मोनी रॉय और दिशा पटानी जैसी सेलेब्रिटी शामिल हुईं, वहीं हल्दी और संगीत के कार्यक्रम भी पहले आयोजित किए गए थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन ने 11 जनवरी को क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी कर ली है। यह शादी उदयपुर में हुई, जिसमें कुछ ही लोगों को बुलाया गया था। शादी में नूपुर सेनन वाइट वेडिंग आउटफिट में दिखीं, वहीं स्टेबिन भी वाइट आउटफिट में नजर आए। कृति सेनन ब्राइडमेड बनीं और ग्रीन कलर के गाउन में नजर आईं।

वेडिंग अटेंड करने कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर सिंह बाहिया भी शामिल हुए। शादी में मोनी रॉय और दिशा पटानी भी नजर आईं। दिशा ने डार्क ब्लू गाउन पहना था, वहीं मोनी रॉय स्काई ब्लू गाउन में नजर आईं।

7–9 जनवरी को नूपुर और स्टेबिन की हल्दी और संगीत के फंक्शन्स उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस में हुए थे और 11 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आज शाम दोनों हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी कर सकते हैं।
View this post on Instagram

