रिटायर्ड IPS अखिलेश सिंह का निधन, नर्मदापुरम में होगा अंतिम संस्कार

 सेवानिवृत्त आईपीएस एवं नर्मदापुरम में डीआईंजी रहे अखिलेश सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। भोपाल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर।

रिटायर्ड IPS अखिलेश सिंह का निधन, नर्मदापुरम में होगा अंतिम संस्कार

भोपाल, 3 मई 2026। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एवं नर्मदापुरम में डीआईजी के पद पर रहे अखिलेश सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे।

उनका पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक उनके निवास 64, वैशाली नगर, भोपाल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उन्हें नर्मदापुरम ले जाया जाएगा, जहां शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अखिलेश सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस की नेत्री श्रीमती आभा सिंह के पति थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जनसरोकारों से जुड़े अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई। वे अपने सौम्य, मिलनसार, सरल और शालीन व्यवहार के लिए सहकर्मियों और आमजन के बीच बेहद लोकप्रिय थे।

अखिलेश सिंह का शैक्षणिक और सामाजिक योगदान भी उल्लेखनीय रहा। वे भोपाल के रविंद्र कॉलेज के अध्यक्ष रहे और शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय एवं डिमॉन्स्ट्रेशन स्कूल के पूर्व छात्र भी थे। शिक्षा और सामाजिक संस्थानों से उनका जुड़ाव हमेशा सक्रिय रहा।