गुरुवार, 7 मई को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 114 अंक (0.15%) की गिरावट के साथ 77,845 पर जबकि निफ्टी 4 अंकों (0.02%) की गिरावट के साथ 24,327 पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स के टॉप 5 शेयरों ने सूचकांक को नीचे खींचने का काम किया, जिनमें Hindustan Unilever, TCS, ITC, Bajaj Finance, Sun Pharma शामिल रहे। वहीं निफ्टी में Hindustan Unilever करीब 1.77% टूटा। Titan Company, TCS, Tech Mahindra के शेयर टॉप लूजर रहे।
ऑटो और रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि FMCG में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।
Opening Bell: बाजार में गिरावट, कई बड़े शेयर टूटे, ICICI Bank और Jio Financial टॉप लूजर्स

7 मई, गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,339 पर, जबकि निफ्टी 67 अंकों की तेजी के साथ 24,398 पर खुला। लेकिन 11:30 बजे बाजार में गिरावट देखी गई।
अभी सेंसेक्स 400 अंक नीचे गिरकर 77,919 पर, तो वहीं निफ्टी भी सपाट होकर 24,340 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में ये गिरावट कच्चे तेल की कीमतों के $100 होने की वजह से है...पूरी खबर पढ़ें