रीवा के गुढ़ में पटाखा व्यापारी के घर ब्लास्ट के बाद लगी आग, फायर कर्मचारी समेत चार घायल

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र मे शनिवार की शांम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पटाखा व्यपारी के घर पर अचानक से तेज ब्लास्ट हो गया, तेज धमाके के बाद घर में भीषण आग लग गई

रीवा के गुढ़ में पटाखा व्यापारी के घर ब्लास्ट के बाद लगी आग, फायर कर्मचारी समेत चार घायल

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र मे शनिवार की शांम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पटाखा व्यपारी के घर पर अचानक से तेज ब्लास्ट हो गया, तेज धमाके के बाद घर में भीषण आग लग गई, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ब्लास्ट के बाद आगजनी की घटना में पटाखा व्यापारी के घर का एक सदस्य और दो अन्य पड़ोसियों के साथ दमकल का एक कर्मचारी भी झुलस गया. जिनका इलाज रीवा संजय गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में चल रहा है, हादसे में झुलसे दो युवकों की हालत गंभीर है।

गुढ़ थाना क्षेत्र के बस्ती में स्थित एक पटाखा व्यापारी के घर पर अचानक से तेज धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद व्यापारी के घर में भीषण आग लग गई, स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और दमकल की टीम घटना स्थल पर पहुंची टीम ने घंटों की कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में घर का एक सदस्य बादल रजा खान बुरी तरह से झुलस गया, इसके अलावा कर्मचारी राहुल खान और आगजनी के बाद रेसक्यू करने गए जाबिर खान समेत फायरमैन स्वदीप शुक्ला भी बुरी तरह झुलस गए, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस की टीम ने दो घायलों को उपचार के लिए गुढ़ समुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल मे भर्ती कराया है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद उठ रहे सवाल ?

इस हादसे के बाद अब कई गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं सबसे बड़ा सवाल ये है कि रिहायशी इलाके में पटाखों का स्टॉक क्यों रखा गया ? और सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं ?