MP बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 14 अप्रैल तक आ सकता है परिणाम
एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाओं की 70% कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और रिजल्ट 14 अप्रैल तक जारी होने की संभावना है।
भोपाल:मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बोर्ड का रिजल्ट 14 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है।
70% कॉपियों का मूल्यांकन पूरा
जानकारी के मुताबिक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की लगभग 70 प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। शेष कॉपियों की जांच का काम तेजी से चल रहा है।मंडल के अनुसार कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक परिणाम तैयार हो जाएगा।
18 हजार शिक्षक कर रहे हैं कॉपियों की जांच
एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। वहीं 12वीं कक्षा का एग्जाम 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक हुआ। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई थी। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में करीब 18 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है, जो अलग-अलग मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच कर रहे हैं।मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा करेगा।
sanjay patidar 
