भोपाल में अपराधियों का बोलबाला, कानून-व्यवस्था पर उठ रहे बड़े सवाल

भोपाल में लगातार बढ़ते अपराधों के बीच हबीबगंज में युवक की पिटाई और बैरागढ़ कला में कारों में आगजनी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भोपाल में अपराधियों का बोलबाला, कानून-व्यवस्था पर उठ रहे बड़े सवाल

भोपाल: राजधानी इन दिनों अपराधियों की गिरफ्त में नजर आ रही है। पिछले एक सप्ताह में लगातार हो रही वारदातों ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया है, जहां बदमाश बिना किसी डर और रोक-टोक के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि पुलिस प्रशासन का खौफ अपराधियों पर कहीं दिखाई नहीं दे रहा, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

तीन बदमाशों ने युवक को बीच सड़क पर पीटा

राजधानी भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में तीन बदमाशों ने एक युवक को भीड़भाड़ वाली सड़क पर बीच रास्ते लिटाकर डंडों से बेरहमी से पीट दिया और उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए। घटना के दौरान दर्जनों वाहन और लोग वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की और कई लोग सिर्फ वीडियो बनाते रहे। घायल युवक को बाद में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

बैरागढ़ कला में बदमाशों का आतंक

वही दूसरी घटना बैरागढ़ कला की है इलाके में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। महाकाल कॉलोनी में एक बदमाश ने रात में पीड़ित सुनील विश्वकर्मा के घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगा दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें आरोपी हाथ में जलनशील पदार्थ लिए दिख रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही खजूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ती आगजनी और अपराध की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।