महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था और LIVE दर्शन को लेकर अब कांग्रेस ने उठाए सवाल
उज्जैन के श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में दर्शन की व्यवस्था और 24 घंटे चलने वाले लाइव प्रसारण को बंद करने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। अब इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
उज्जैन के श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में दर्शन की व्यवस्था और 24 घंटे चलने वाले लाइव प्रसारण को बंद करने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। अब इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गर्भगृह का जो 24 घंटे लाइव प्रसारण चलता था, उसे बंद करवा दिया गया है। इस व्यववस्था देश-विदेश के श्रद्धालु बाबा महाकाल की आरती के रोज दर्शन कर पाते थे। अब दूरदराज के श्रद्धालु दर्शन से वंचित हो रहे हैं। रात्रिकालीन दर्शन में भी कटौती कर दी गई है। रात 10 बजे के बजाय अब 9 बजे तक ही प्रवेश बंद कर दिया जा रहा है। ऊपर से अवंतिका द्वार से स्थानीय श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाकर आस्था को और ठेस पहुंचाई जा रही है।
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी,
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 14, 2026
यह कैसा अधर्म है?
उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गर्भगृह का जो 24 घंटे लाइव प्रसारण चलता था, उसे बंद करवा दिया गया है। इस व्यवस्था से देश विदेश के श्रद्धालु बाबा महाकाल की आरतियों के रोज़ दर्शन कर पाते थे। अब दूरदराज के श्रद्धालु दर्शन से…
इसके पहले महापौर मुकेश टटवाल ने मंदिर प्रशासक को पत्र लिखा था। इस पत्र में महापौर ने उज्जैन के स्थानीय श्रद्धालुओं को आधार कार्ड के माध्यम से अवंतिका द्वार से सुलभ और शीघ्र दर्शन की सुविधा का जिक्र किया था। साथ ही महापौर ने जनहित में आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद मंदिर समिति ने उनके कोटे से मिलने वाली भस्म आरती की अनुमति रोक दी थी।
बता दें कि लाइव दर्शन को बंद करने और एंट्री का समय 10 बजे से घटाकर 9 बजे करने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कड़ी नाराजगी जताई थी।
pushpendra 
