नीट पेपर लीक, नामांकन रद्द व कॉलेज अव्यवस्था पर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
नीट पेपर लीक नामांकन रद्द व कॉलेज अव्यवस्था पर मऊगंज में NSUI ने राज्सौंयपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
राजेंद्र पयासी मऊगंज: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में 16 जून को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर तीन प्रमुख मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। एनएसयूआई ने कहा कि नीट पेपर लीक देश की शिक्षा व्यवस्था पर कलंक है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि लाखों छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे।
कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने को एनएसयूआई ने संवैधानिक पद का दुरुपयोग और सरकार की मनमानी करार दिया। मामले में हस्तक्षेप की मांग की। संगठन ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय हनुमना में नियमित कक्षाएं नहीं लगतीं। परीक्षा मऊगंज महाविद्यालय में होने से छात्र-छात्राओं को 40 किमी दूर आना पड़ता है। कॉलेज में बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने चेतावनी दी कि जिले के छात्र लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यदि 15 दिन में मांगों पर ठोस कदम नहीं उठे तो एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष, महासचिव समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

