वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा: 11 बॉल पर अर्धशतक जड़े, 50 ओवर क्रिकेट में यह फास्टेस्ट फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 बॉल पर अर्धशतक 50 ओवर क्रिकेट में यह फास्टेस्ट फिफ्टी, ट्राईसीरीज फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाया

वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा: 11 बॉल पर अर्धशतक जड़े, 50 ओवर क्रिकेट में यह फास्टेस्ट फिफ्टी

दांबुला: वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने श्रीलंका-ए के खिलाफ चल रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली।

वैभव से पहले इस फॉर्मेट की फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी। सीनियर लेवल पर 50 ओवर की क्रिकेट में दो तरह के मैच होते हैं। लिस्ट-ए और वनडे इंटरनेशनल। हर वनडे इंटरनेशनल अपने आप में एक लिस्ट-ए मैच भी होता है।

वनडे इंटरनेशनल में फास्टेस्ट फिफ्टी एबी डिविलयर्स ने बनाई है। उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 बॉल पर 50 रन पूरे कर लिए थे। श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए ने 22 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं।