पल्हान टोल प्लाजा पर डिवाइडर से टकराकर एम्बुलेंस पलटी, चालक सुरक्षित

पल्हान टोल प्लाजा पर हुआ भीषण हादसा। पुलिस और डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पल्हान टोल प्लाजा पर डिवाइडर से टकराकर एम्बुलेंस पलटी, चालक सुरक्षित
google

बैकुंठपुर थाना के उमरी के पल्हान स्थित टोल प्लाजा पर बीती रात करीब 1 बजे एक एम्बुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यह एम्बुलेंस मरीज को छोड़ने के बाद सिरमौर से लौट रही थी।

हादसे के समय एम्बुलेंस में केवल चालक मौजूद था, जिसकी पहचान मनीष साकेत, निवासी देवास के रूप में हुई है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

टोल प्लाजा कर्मियों के अनुसार एम्बुलेंस चालक नशे की हालत में था। जैसे ही एम्बुलेंस टोल प्लाजा के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। टोल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।