BHOPAL में संविदा कर्मचारियों का महासम्मेलन: CM बोले- आपकी मांगों को जरूर पूरा किया जाएगा
राजधानी भोपाल में राज्यस्तरीय संविदा अधिकारी- कर्मचारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि, आपकी जो मांगें हैं उन्हें जरूर पूरा किया जाएगा।
भोपाल: राजधानी भोपाल में राज्यस्तरीय संविदा अधिकारी- कर्मचारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित इस महासम्मेलन में सीएम ने कहा कि सरकार को चलाने और योजनाओं को कारगर बनाने में सबसे अहम योगदान संविदा कर्मचारियों का है। सरकार की हर जनकल्याणकारी योजना में संविदा कर्मचारियों की उतनी ही आवश्यकता है, जितनी श्रीराम को हनुमान की थी।

संविदाकर्मियों के हक के लिए सरकार साथ खड़ी
सीएम ने कहा कि, आपकी जो मांगें हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। सभी विभागों के पीएस को आपकी मांगें बताएंगे उसके बाद मैं उन्हें पूरा करूंगा। सीएम ने ये भी कहा कि, 2023 की जो नीति है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।हमारे लिए सही मायने में आप ( संविदा कर्मचारी-अधिकारी) बहुत जरूरी हैं। स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत मिशन, ई-गवर्नेंस और जितने भी विभाग हैं सभी में आप बेहतरीन काम कर रहे हैं, काम में कोई कोताही नहीं करते हैं। हमारी सरकार संविदाकर्मियों के हर हक के लिए साथ खड़ी है।
आपका दिल तोड़ने वाला नहीं हूं: सीएम
महासम्मेलन में सीएम ने कहा, संविदा कर्मचारियों का दिल नहीं तोड़ा जाएगा, जितना हो सकता है उससे ज्यादा देने का प्रयास किया जाएगा। जो लाभ शुरू किए पहले वो सभी को मिले यह प्रयास करेंगे और विसंगतियों को दूर किया जाएगा।

डीए, सरकारी कर्मचारी की तरह छुट्टियां मिलेंगी
संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के सह संयोजक सृजल भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री संविदा कर्मचारियों के महासम्मेलन में आए। इस सम्मेलन में सीएम ने संविदा नीति- 2023 का पालन करने की घोषणा की, सरकारी कर्मचारियों की तरह छुट्टियां और डीए मिलेगा। इसके साथ-साथ सीएम ने आने वाले समय में संविदाकर्मचारी को निकाला नहीं जाएगा। हम आने वाले समय में संविदाकर्मचारियों का संविलियन करेंगे।
pushpendra 
