डीजीपी एकादश बनी डिपार्टमेंटल वर्ग की चैंपियन, ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब डीजीपी एकादश के नाम

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ एवं पब्लिक वाणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के डिपार्टमेंटल वर्ग का फाइनल मुकाबला डीजीपी एकादश और नगर निगम कमिश्नर एकादश के बीच खेला गया

डीजीपी एकादश बनी डिपार्टमेंटल वर्ग की चैंपियन, ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब डीजीपी एकादश के नाम
पब्लिक वाणी

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ एवं पब्लिक वाणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के डिपार्टमेंटल वर्ग का फाइनल मुकाबला डीजीपी एकादश और नगर निगम कमिश्नर एकादश के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में डीजीपी एकादश ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

फाइनल मुकाबले में नगर निगम कमिश्नर एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 134 रन पर पूरी टीम आउट हो गई. टीम की ओर से अजय सिंह ने 40 रन, रवि नरवारे ने 25 रन, रणवीर वैद्य ने 21 रन  विजय पारोचे ने 12 रन का योगदान दिया. डीजीपी एकादश की ओर से अरुण सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि, शुभम चौहान को 3 और राहुल रावत को 2 विकेट मिले.

लक्ष्य का पीछा करते हुए डीजीपी एकादश ने 17.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर 138 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम की जीत में दिशांत खरे के 30 रन, गौरव सिंह भदौरिया के 24 रन, हिमांशु तिवारी के 18 रन, नरेंद्र रायकवार के 17 रन महत्वपूर्ण रहे. नगर निगम कमिश्नर एकादश की ओर से फहद खान ने 4 विकेट, मुदस्सर आलम ने 2 विकेट तथा रणवीर वैध ने 1 विकेट लिया. 

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अरुण सिंह (डीजीपी एकादश) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. 

प्रतियोगिता के प्रमुख पुरस्कार फाइनल मैन ऑफ द मैच: अरुण सिंह (डीजीपी एकादश), श्रेष्ठ बल्लेबाज: विजय पारोचे (नगर निगम कमिश्नर एकादश) श्रेष्ठ गेंदबाज: शुभम चौहान (डीजीपी एकादश), प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: हिमांशु तिवारी (डीजीपी एकादश) श्रेष्ठ अनुशासित टीम: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता, संचार विश्वविद्यालय, उपविजेता, नगर निगम कमिश्नर एकादश,  विजेता: डीजीपी एकादश, समापन समारोह

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि श्री शांति कुमार जैन, सचिव भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संदीप डोंगर सिंह, सह सचिव भोपाल संभाग क्रिकेट संघ ने की. इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री गुरेंद्र अग्निहोत्री, डी.के. जैन, राजेंद्र राव, अतुल खरे, अभिषेक, मोहम्मद शाहिद, अंकित शर्मा, स्वदेश सिंह कुशवाह, राकेश सिंह बिष्ट ‘बब्लू’, विनय शुक्ला, नंदजीत सिंह, के.डी. गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे.