Bittu Tabahi : बिट्टू तबाही पर आयेगी इंग्लिश नॉवेल, पूर्व IAS नियाज खान लिखेंगे ‘BITTU THE DEVASTATION’

English Novel on Bittu Tabahi : पूर्व IAS अधिकारी नियाज खान ने बिट्टू के इस कारनामे को विश्वस्तरीय मिसाल बताते हुए ‘BITTU THE DEVASTATION’ शीर्षक से नॉवेल लिखने की घोषणा की है।

Bittu Tabahi : बिट्टू तबाही पर आयेगी इंग्लिश नॉवेल, पूर्व IAS नियाज खान लिखेंगे ‘BITTU THE DEVASTATION’

English Novel on Bittu Tabahi : भोपाल। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में अजनार नदी को अपने प्रयासों से संवारने वाले बिट्टू तबाही की कहानी अब किताब के जरिए दुनिया तक पहुंचेगी। पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज खान ने बिट्टू के पर्यावरण संरक्षण के काम पर अंग्रेजी उपन्यास लिखने की घोषणा की है। इस नॉवेल का नाम ‘BITTU THE DEVASTATION’ रखा जाएगा। उपन्यास में बिट्टू के संघर्ष और पर्यावरण के लिए किए गए उनके काम से प्रेरणा लेकर कहानी तैयार की जाएगी।

दुनिया को पर्यावरण बचाने का संदेश

पूर्व आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बिट्टू के काम को दुनिया के लिए प्रेरणादायक बताया। नियाज खान के मुताबिक, एक व्यक्ति अगर अपने स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए बड़ा प्रयास कर सकता है, तो समाज मिलकर इससे कहीं बड़ा बदलाव ला सकता है। नॉवेल की कहानी काल्पनिक शैली में लिखी जाएगी, लेकिन इसकी प्रेरणा बिट्टू के वास्तविक काम से ली जाएगी।

अजनार नदी की सफाई का उठाया बीड़ा

ब्यावरा निवासी बिट्टू तबाही ने लंबे समय से गंदगी और उपेक्षा का सामना कर रही अजनार नदी की स्थिति बदलने का फैसला किया था। उन्होंने नदी की सफाई और उसके कायाकल्प के लिए अपने स्तर पर काम शुरू किया। इसके लिए उन्होंने श्रमदान किया और लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे उनके प्रयासों की चर्चा स्थानीय स्तर से निकलकर प्रशासन और सोशल मीडिया तक पहुंच गई।

बिट्टू के प्रयास ने खींचा सबका ध्यान

बिट्टू के प्रयासों की खास बात यह रही कि उन्होंने किसी बड़े अभियान का इंतजार नहीं किया। उन्होंने खुद नदी की सफाई का काम शुरू किया और लगातार इसे आगे बढ़ाया।

बिट्टू के इस काम ने लोगों का ध्यान पर्यावरण और जल स्रोतों की सुरक्षा की ओर खींचा। अजनार नदी को लेकर उनके प्रयासों की चर्चा होने के बाद उनका नाम पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अनूठे उदाहरण के रूप में सामने आया।

बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिट्टू तबाही को सम्मानित कर चुके हैं।  बीते 5 सितंबर को सीएम ने बिट्टू और उनके दोस्तों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर बातचीत की और सम्मनित किया था।  पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें ...