भोपाल में मकर संक्रांति का उत्सव, मानव संग्रहालय में पतंगों का रंग

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में उत्साह लोकसंस्कृति और सामाजिक सौहार्द का जीवंत दृश्य देखने को मिला.इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में जहां रंग-बिरंगी पतंगों ने आसमान को सजा दिया यह महोत्सव शाम तक चलेगा.

भोपाल में मकर संक्रांति का उत्सव, मानव संग्रहालय में पतंगों का रंग

भोपाल:मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में उत्साह लोकसंस्कृति और सामाजिक सौहार्द का जीवंत दृश्य देखने को मिला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में जहां रंग-बिरंगी पतंगों ने आसमान को सजा दिया यह महोत्सव शाम तक चलेगा.भोपाल में इस तरह मकर संक्रांति का पर्व लोकसंस्कृति, जनसहभागिता और सामाजिक एकता के साथ पूरे हर्षोल्लास से मनाया रहा है.

मानव संग्रहालय में पतंगों से सजा आसमान

भोपाल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के मंडपम परिसर में दोपहर 12 बजे से आयोजित पतंग के रंग  मानव संग्रहालय के संग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। बच्चों, युवाओं और परिवारों ने खुले आसमान के नीचे पतंगबाजी का आनंद लिया।

परंपराओं को जीवित रखने का अनूठा प्रयास

मानव संग्रहालय के निदेशक डॉ. अभिलाष पांडे ने बताया कि यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं और ऋतु परिवर्तन से जुड़ी पतंग संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग प्रदेशों में पतंगों का अलग सांस्कृतिक महत्व है, जिसे इस उत्सव के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क रखा गया है और आगंतुकों को पतंगें भी मुफ्त में दी जा रही हैं। यह महोत्सव शाम तक चलेगा।भोपाल में इस तरह मकर संक्रांति का पर्व लोकसंस्कृति, जनसहभागिता और सामाजिक एकता के साथ पूरे हर्षोल्लास से मनाया।