सतना: बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर चोरी और मारपीट के तीन आरोपी गिरप्तार

सतना की कोलगवां थाना पुलिस ने बीते दिन माधवगढ़ में हुई चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषणों को जब्त कर लिया है.

सतना: बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर चोरी और मारपीट के तीन आरोपी गिरप्तार

सतना की कोलगवां थाना पुलिस ने बीते दिन बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरे के गहने भी बरामद किया है. इस अपराध का मास्टर माइंड घर के सामने रहने वाला एक युवक है. 

65 वर्षीय महिला के साथ हुई थी घटना 

CSP डीपी सिंह चौहान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला माधवगढ़ में घर पर अकेली रहती है. गुरूवार की देर रात को कुछ अज्ञात बदमाशों ने महिला के घर दबें पांव से घुस गए. और महिला को बंधक बनाकर हथियार की नोक पर लूटपाट की. अगली सुबह जब पड़ोसियों और रिश्तेदारों को जब घटना की सूचना मिली तो लोग भागे भागे महिला के घर गए. और पुलिस को घटना की सूचना दी. और जख्मी महिला को हॉस्पिटल ले गए.  

घर के सामने रहने वाले युवक ने बनाया था प्लान

उधर सनसनीखेज वारदात से सकते में आई पुलिस टीम अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई और 24 घंटे के अंदर आरोपी इंद्रजीत उर्फ छोटू पुत्र मैकू चिकवा 21 वर्ष, उदय पुत्र गणेशधर द्विवेदी 18 वर्ष और प्रांशु उर्फ अल्लू पुत्र लल्ला चिकवा 19 वर्ष, निवासी माधवगढ़ को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण भी जब्त किए गए हैं. गौरतलब है कि इस वारदात का प्लान पीड़िता के घर के ठीक सामने रहने वाले उदय द्विवेदी ने बनाया था, जिसे महिला के घर और परिजनों के संबंध में सब कुछ मालूम था. इस कार्रवाई में टीआई सुदीप सोनी और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई.