मध्य प्रदेश में आधी रात 7 IPS अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त प्रभार

 मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार की आधी रात को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं

मध्य प्रदेश में आधी रात 7 IPS अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त प्रभार
GOOGLE

 मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार की आधी रात को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. गृह विभाग ने जारी आदेश में एडीजी और आईजी स्तर के अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.

राजाबाबू सिंह के पास अब केवल प्रशिक्षण का जिम्मा

एडीजी राजाबाबू सिंह से शिकायत और मानव अधिकार प्रकोष्ठ का प्रभार वापस लेते हुए उन्हें केवल एडीजी प्रशिक्षण पीएचक्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इरशाद वली को मिला अतिरिक्त प्रभार

आईजी इरशाद वली, जो वर्तमान में आईजी एसएएफ पीएचक्यू हैं, को अब आईजी एसएएफ भोपाल रेंज और आईजी एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

देव प्रकाश गुप्ता और व्यंकटेश्वर राव की जिम्मेदारियों में भी बदलाव

एडीजी देव प्रकाश गुप्ता को एडीजी मानव अधिकार, शिकायत पीएचक्यू के साथ-साथ एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैन्युअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं, एडीजी नारकोटिक्स केपी व्यंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

अन्य अधिकारियों को भी नए दायित्व

आईजी ईओडब्ल्यू भोपाल सुशांत सक्सेना को आईजी इन्वेस्टिगेशन पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आईजी चैत्रा एन, जो फिलहाल आईजी शिकायत और मानव अधिकार पीएचक्यू हैं, को आईजी एससीआरबी पीएचक्यू की जिम्मेदारी दी गई है. आईजी कुमार सौरभ, जो आईजी आजाक पीएचक्यू हैं, को आईजी एसआईएसएफ और आजाक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. गृह विभाग के इस आदेश के साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस के शीर्ष स्तर पर नई जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है.