'मन की बात', छठ पूजा को UNESCO की सूची में शामिल करने की तैयारी
पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का आज 126वां एपिसोड प्रसारित हुआ, जिसमें उन्होंने भगत सिंह, लता मंगेशकर और जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी.
रविवार 28 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो 'मन की बात' का 126वां एपिसोड था. इस एपिसोड में उन्होंने फेस्टिव सीजन, आत्मनिर्भर भारत और त्योहारों पर स्वदेशी चीजों को खरीदने की बात कही. प्रधानमंत्री मोदी ने दशहरा और छठ पूजा का भी जिक्र किया. उन्होने बताया की जल्द ही भारत सरकार छठ पर्व को यूनेस्को की लिस्ट में शामिल करने के लिए काम कर रही है.

कार्यक्रम के शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने भगत सिंह और लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया. उन्होंने कहा की-
"आज भारत के दो महान विभूतियों की जयंती है मैं बात कर रहा हूं शहीद भगत सिंह और लता दीदी की. अमर शहीद भगत सिंह देश के लिए ही नहीं बल्कि पुरे युवाओं के लिए भी प्रेरणा है."
"लता मंगेशकर जी ने देश भक्ति के जो गीत गए उन्होंने लोगों को बहुत प्रेरित किया. भारत की संस्कृति से भी उनका गहरा जुड़ाव था. मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं."
Sharing this month's #MannKiBaat. Do hear!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025
https://t.co/oKMc16cIzt
श्रद्धांजलि के बाद उन्होंने भारतीय नेवी की दो लेफ्टिनेंट कमांडर नाविका सागर और रूपा से कॉल पर भी बात की. अपने शो के दौरान उन्होंने जुबीन गर्ग को भी याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. मोदी ने कहा की- "जुबीन हमेशा हमारी यादों में बसे रहेंगे और उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा."
Do tune in at 11 AM this morning. #MannKiBaat pic.twitter.com/l8AdAHa5eZ
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025

