MP Weather Today: 4 दिन की बारिश के बाद बदला मौसम, अब बढ़ेगा तापमान; अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी

मध्य प्रदेश में 4 दिन की बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम साफ, अब तेजी से बढ़ेगा तापमान. अप्रैल-मई में भीषण गर्मी का अलर्ट, किसानों की फसलें प्रभावित.

MP Weather Today: 4 दिन की बारिश के बाद बदला मौसम, अब बढ़ेगा तापमान; अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी

भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से सक्रिय मौसम सिस्टम अब कमजोर पड़ चुका है. इस दौरान प्रदेश के 45 जिलों में आंधी, बारिश और कई जगह ओलावृष्टि दर्ज की गई. अब मौसम साफ होते ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ने वाला है. करीब 98 घंटे तक सक्रिय रहे इस स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने जनजीवन को प्रभावित किया. 17 जिलों में ओले गिरने से खासकर किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अब मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है... 

फसलों को भारी नुकसान किसान परेशान

तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने प्रदेश के कई जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचाया है. खासकर केलाए पपीता और गेहूं की फसलें प्रभावित हुई हैं. धार, खरगोन और आसपास के इलाकों में नुकसान ज्यादा बताया जा रहा है. किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

अब तेजी से बढ़ेगा तापमान

मौसम साफ होने के बाद प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू हो गया है. अगले 4 दिनों तक कहीं भी आंधी.बारिश की संभावना नहीं है और तापमान लगातार बढ़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा इससे उत्तर और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्के बादल या बूंदाबांदी हो सकती है.

प्रमुख शहरों का तापमान (हालिया रिकॉर्ड)

पचमढ़ी: 25.6°C (सबसे ठंडा), भोपाल: 29.4°C, इंदौर: 30.6°C, ग्वालियर: 28.4°C, उज्जैन: 31.5°C

इन जिलों में गिरे ओले

अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, खंडवा, आगर-मालवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सिवनी, शिवपुरी, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना और मंडला समेत कई जिलों में ओलावृष्टि दर्ज की गई. 

फरवरी-मार्च में बार-बार बदला मौसम

इस साल फरवरी में 4 बार और मार्च में अब तक 3 बार मौसम बिगड़ चुका है. लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को पहले ही नुकसान हो चुका था, और हालिया सिस्टम ने स्थिति और खराब कर दी.

अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तापमान 45°C के पार जा सकता है.