गुना में पुलिस पर गंभीर आरोप: वाहन चेकिंग के दौरान 20 लाख रखने का मामला, TI समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
रुठियाई पुलिस चौकी (थाना धरनावदा) में वाहन चेकिंग के दौरान गुजरात के एक वाहन से करीब 1 करोड़ कैश बरामद हुआ.
रुठियाई पुलिस चौकी (थाना धरनावदा) में वाहन चेकिंग के दौरान गुजरात के एक वाहन से करीब 1 करोड़ कैश बरामद हुआ. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने इसमें से 20 लाख अपने पास रख लिए, जिसे बाद में एक वरिष्ठ अधिकारी के फोन के बाद वापस कर दिया गया. मामले में कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जांच जारी है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस के तहत आने वाली रुठियाई पुलिस चौकी में चेकिंग के दौरान गुजरात से आ रहे एक वाहन से करीब 1 करोड़ कैश बरामद किए गए. आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस रकम में से 20 लाख रुपये अलग रख लिए.
कार्रवाई: TI सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए: थाना प्रभारी (TI) सहित कुल 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.
shivendra 
