उद्योग निवेश कार्यक्रम के बीच मोहन यादव और ओम बिरला की अहम मुलाकात

जयपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उद्योग निवेश संवर्धन कार्यक्रम में भाग लिया।

उद्योग निवेश कार्यक्रम के बीच मोहन यादव और ओम बिरला की अहम मुलाकात

राजस्थान:जयपुर प्रवास के दौरान शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंग वस्त्रम् भेंट कर श्री बिरला का सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

जयपुर में शिष्टाचार मुलाकात, उद्योग निवेश पर भी हुई चर्चा

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्योग निवेश संवर्धन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जयपुर आगमन पर आभार व्यक्त किया।

कर्पूर चंद कुलिश जन्म शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होने पर जताई खुशी

साथ ही उन्होंने पत्रिका समूह के संस्थापक स्वर्गीय कर्पूर चंद कुलिश के जन्म शताब्दी समापन समारोह में मध्यप्रदेश से मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने पर प्रसन्नता जताते हुए उनका स्वागत किया।