मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर Windfall Tax खत्म, डीजल और ATF पर भी राहत

सरकार ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट पर Windfall Tax घटा दिया है. पेट्रोल पर ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई, जबकि डीजल और ATF पर भी टैक्स कम हुआ है.

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर Windfall Tax खत्म, डीजल और ATF पर भी राहत

भारत सरकार ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट पर लगने वाले Windfall Tax में कटौती की है। नए फैसले के तहत पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। वहीं डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF पर भी एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई गई है। सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों पर लगातार नजर बनी हुई है।सरकार के नए आदेश के मुताबिक, डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी को 25.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं पेट्रोल पर लगने वाली 3.5 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी अब शून्य कर दी गई है। इसके अलावा ATF के एक्सपोर्ट पर टैक्स 22 रुपये से घटाकर 19.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

क्यों घटाया गया Windfall Tax?

भारत ने पहली बार जुलाई 2022 में Windfall Tax लागू किया था। इसका मकसद तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज उछाल के दौरान घरेलू कंपनियों को होने वाले असाधारण मुनाफे पर टैक्स लगाना था। बाद में इसे खत्म कर दिया गया था।साल 2026 में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली। इसके बाद मार्च 2026 में सरकार ने दोबारा Windfall Tax लागू किया।अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर लगने वाले इस टैक्स में बदलाव किया है। भारत सरकार आम तौर पर कच्चे तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की वैश्विक कीमतों को ध्यान में रखते हुए एक्सपोर्ट ड्यूटी की समय-समय पर समीक्षा करती है।Covid-19, taxes eat away diesel's edge over petrol in India | HT Auto

क्या होता है Windfall Tax?

Windfall Tax ऐसा टैक्स है जो कंपनियों को अचानक होने वाले बहुत ज्यादा मुनाफे पर लगाया जाता है। तेल की कीमतें जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से बढ़ती हैं, तब तेल कंपनियों और रिफाइनर्स के मुनाफे में भी बड़ा उछाल आ सकता है।ऐसी स्थिति में सरकार Windfall Tax के जरिए उस अतिरिक्त कमाई का एक हिस्सा टैक्स के रूप में लेती है। इसका एक मकसद घरेलू बाजार में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना भी होता है।46,600+ Oil Refinery Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

पेट्रोल-डीजल की कीमत पर क्या असर पड़ेगा?

यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। पेट्रोल पर Windfall Tax खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि देशभर में पेट्रोल की कीमत तुरंत कम हो जाएगी। यह बदलाव मुख्य रूप से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी से जुड़ा है।हालांकि, टैक्स में बदलाव से तेल कंपनियों की एक्सपोर्ट इकनॉमिक्स पर असर पड़ सकता है। वहीं घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, रुपये की स्थिति और दूसरे खर्चों जैसे कई फैक्टर का असर पड़ता है।कुल मिलाकर सरकार के इस फैसले में पेट्रोल एक्सपोर्ट पर Windfall Tax पूरी तरह खत्म किया गया है, जबकि डीजल और ATF पर भी ड्यूटी कम की गई है।