T-20 वर्ल्ड कप 2026: BCCI के राजीव शुक्ला बोले– पाकिस्तान ने बांग्लादेश को भड़काया
नई दिल्ली। ICC टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. बांग्लादेश ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से अपील की थी कि वह भारत में अपने मैच नहीं खेलना चाहता और उन्हें श्रीलंका शिफ्ट किया जाए.
नई दिल्ली। ICC टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. बांग्लादेश ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से अपील की थी कि वह भारत में अपने मैच नहीं खेलना चाहता और उन्हें श्रीलंका शिफ्ट किया जाए. हालांकि ICC ने इस मांग को खारिज कर दिया. इसके बाद बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया. इस पूरे मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश के इस फैसले के पीछे पाकिस्तान की भूमिका है.
“हम चाहते थे बांग्लादेश भारत आए” – राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला ने साफ कहा कि बीसीसीआई चाहता था कि बांग्लादेश भारत आकर खेले. उन्होंने कहा, “हम चाहते थे कि वे खेलें. हमने उन्हें पूरी सुरक्षा की गारंटी दी थी और कहा था कि किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होगी. लेकिन उन्होंने भारत में न खेलने का फैसला किया. उन्होंने आगे बताया कि बांग्लादेश सरकार ने अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया और मैच सिर्फ कोलंबो में कराने की मांग रखी. “आखिरी समय में पूरा कार्यक्रम बदलना बेहद मुश्किल था, इसलिए उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल करना पड़ा. पाकिस्तान पर गंभीर आरोप राजीव शुक्ला ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को गुमराह किया.
उन्होंने कहा- पाकिस्तान झूठा मोटिवेशन दे रहा है। वह बेवजह इस मामले में शामिल हुआ और बांग्लादेश को उकसाया। यह सब नहीं होना चाहिए.
इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि
दुनिया जानती है कि पाकिस्तान ने बांग्लादेशियों पर कितने अत्याचार किए। अब वही देश उनका भला करने का नाटक कर रहा है, जो पूरी तरह गलत है.
पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी का बयान
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की है. नकवी ने लिखा कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर आखिरी फैसला 30 जनवरी या 1 फरवरी को लिया जाएगा. प्रधानमंत्री के साथ लंबी बैठक हुई. उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी विकल्पों पर विचार किया जाए. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान को बांग्लादेश को हर संभव मदद करनी चाहिए, जिसे 7 फरवरी से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है.
स्कॉटलैंड को मिला मौका
बता दें कि 20 टीमों वाले इस टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को शामिल किया गया है. बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका के कोलंबो में कराने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट कहा कि भारत में किसी भी तरह का ठोस सुरक्षा खतरा नहीं है.
shivendra 
