प्रणीत मोरे के शो में महिला डॉक्टर की टिप्पणी पर बवाल, माफी के बाद भी उठी डिग्री रद्द करने की मांग
कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो की वायरल क्लिप में महिला डॉक्टर सेजल पवार की शवों पर टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आलोचना बढ़ने पर डॉक्टर ने माफी मांगी, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस जारी है।
कॉमेडियन प्रणीत मोरे के एक पुराने स्टैंड-अप शो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ऑडियंस के बीच बैठी एक महिला डॉक्टर द्वारा शवों (कैडेवर) को लेकर की गई टिप्पणी विवाद का कारण बन गई है. सोशल मीडिया पर लोग इस बयान की आलोचना कर रहे हैं और कुछ यूजर्स ने डॉक्टर की डिग्री रद्द करने तक की मांग कर दी है.
क्या है पूरा मामला?
वायरल क्लिप में कॉमेडियन प्रणीत मोरे डॉक्टरों के कामकाज और उनके व्यवहार को लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं. इसी दौरान महिला डॉक्टर, जिनकी पहचान सेजल पवार के रूप में बताई जा रही है, मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी की पढ़ाई के दौरान शवों से जुड़े अनुभवों पर बात करती हैं.
क्लिप में सेजल पवार कथित तौर पर कहती हैं कि वह और उनके सहयोगी शवों के प्राइवेट पार्ट्स के आकार की तुलना को लेकर मजाक करते थे. यह टिप्पणी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे असंवेदनशील बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी.

मिलिए डॉ॰ सेजल पवार से, जिन्होंने आरजे प्रणित के लाइव कॉमेडी शो (क्राउडवर्क) में "डेड बॉडी जोक" पर विवाद के बाद अपना माफीनामा जारी किया l

जब प्रणित ने उनसे मेडिकल प्रोफेशन को लेकर सवाल किए, तो डॉ. सेजल ने हंसते हुए बताया,

वे और उनके साथी डॉक्टर्स मेडिकल की पढ़ाई के लिए आने… pic.twitter.com/zLLJP0sRGY
— Vishal Mohan Yadav (@VishalMYadav_) June 11, 2026

डोनर बॉडी के सम्मान का मुद्दा उठा
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने सवाल उठाया कि मेडिकल शिक्षा के लिए दान की गई मानव देह का सम्मान किया जाना चाहिए. आलोचकों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां मेडिकल पेशे की गरिमा और डोनर के सम्मान के खिलाफ हैं.
विवाद बढ़ने पर डॉक्टर ने मांगी माफी
आलोचना बढ़ने के बाद सेजल पवार ने एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया. उन्होंने कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था और न ही उन्होंने कभी यह सोचा था कि उनकी टिप्पणी को इस तरह देखा जाएगा. सेजल ने कहा कि वायरल क्लिप लगभग दो महीने पुराने उनके पहले स्टैंड-अप शो की है और उसमें दिखाई जा रही बात पूरे कार्यक्रम का केवल एक छोटा हिस्सा है. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसा कमेंट नहीं किया जाना चाहिए था और उन्हें अपने शब्दों पर पछतावा है. उन्होंने यह भी कहा कि वह और उनके सहयोगी शवों का पूरा सम्मान करते हैं तथा भविष्य में ऐसी टिप्पणी दोबारा नहीं करेंगी.
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
माफी के बावजूद सोशल मीडिया पर बहस जारी है. कई यूजर्स ने डॉक्टर के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया. एक यूजर ने लिखा, "इनकी डिग्री कैंसिल होनी चाहिए.भविष्य में इन्हें इस क्षेत्र में नौकरी नहीं मिलनी चाहिए. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि गलती स्वीकार करने और माफी मांगने के बाद मामले को संतुलित नजरिए से देखा जाना चाहिए.

इनकी degree कैंसल होनी चाहिये future मे same field मे job नहीं मिलनी चाहिये
— GLUMI SUNDY (@Finalwhisps2) June 11, 2026

पुरानी क्लिप्स फिर चर्चा में
गौरतलब है कि हाल ही में प्रणीत मोरे के शो से जुड़े एक अन्य वायरल वीडियो, जिसे सोशल मीडिया पर '370 रुपये की बिरयानी' विवाद के नाम से चर्चा मिली थी, के बाद इंटरनेट यूजर्स उनके पुराने शो की क्लिप्स भी खोजकर साझा कर रहे हैं. इसी क्रम में सेजल पवार का यह वीडियो भी सामने आया है.
shivendra