रीवा: 31 जनवरी को CM मोहन यादव भैरवलोक शिव मंदिर का करेंगे लोकार्पण

रीवा के गुढ क्षेत्र में स्थित भैरवलोक शिव मंदिर का लोकार्पण 31 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस बारे में विधायक नागेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी।

रीवा: 31 जनवरी को CM मोहन यादव भैरवलोक शिव मंदिर का करेंगे लोकार्पण

गुढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र सिंह ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि रीवा जिले में स्थित प्राचीन भैरवलोक शिव मंदिर का लोकार्पण 31 जनवरी 2026 को होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण अब पूरा हो चुका है और ये भक्तों के लिए तैयार है।  

विधायक ने बताया कि भैरवलोक धाम कैमोर की पहाड़ियों में स्थित है और यह बहुत पुराना शिव स्थल है, जहां सालों से लोग पूजा करने आते रहे हैं। 31 जनवरी को पूजा-पाठ और धार्मिक विधियों के साथ मंदिर का अभिषेक किया जाएगा।   

CM करेंगे उद्घाटन 

इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद रीवा आएंगे और मंदिर का उद्घाटन करेंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने से यह कार्यक्रम खास और यादगार बन जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि भैरवलोक धाम को पुरातत्व और पर्यटन विभाग ने संरक्षित स्थल माना है।

मंदिर खुलने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, जिससे इलाके में रोजगार और पर्यटन को फायदा मिलेगा। आखिरी में विधायक नागेंद्र सिंह ने रीवा और गुढ क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे 31 जनवरी को बड़ी संख्या में आकर इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हों।