Vinod Tawde को UP की कमान, Dr. Satish Poonia को Punjab और Tarun Chugh को Gujarat का प्रभार
BJP का 3 चुनावी राज्यों में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: Uttar Pradesh, Punjab और Gujarat के लिए नए राज्य प्रभारी नियुक्ति, Vinod Tawde, Dr. Satish Poonia और Tarun Chugh को मिली जिम्मेदारी
भाजपा ने साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Navin ने Uttar Pradesh, Punjab और Gujarat के लिए नए राज्य प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।
Vinod Tawde को Uttar Pradesh का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ Jagdish Ishwarbhai Patel को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, Dr. Satish Poonia को Punjab और Tarun Chugh को Gujarat का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के मुताबिक ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। भाजपा ने जिन तीनों राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति की है, वहां अगले साल चुनाव होना है।
Bihar में जीत के बाद Tawde को UP की जिम्मेदारी
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री Vinod Tawde संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे पहले Haryana और Bihar के प्रभारी रह चुके हैं। 2022 में उन्हें Bihar की जिम्मेदारी दी गई। 2024 में भी वे Bihar के प्रभारी रहे। 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी वे पार्टी के प्रभारी थे और राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत भी मिली।
Maharashtra में लंबे समय तक पार्टी संगठन में सक्रिय रहे Vinod Tawde महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। अब उन्हें देश के सबसे बड़े राजनीतिक राज्य Uttar Pradesh की जिम्मेदारी दी गई है।

Vinod Tawde
वहीं, Jagdish Ishwarbhai Patel को UP का सह-प्रभारी बनाया गया है। Gujarat से BJP के नेता Jagdish Ishwarbhai Patel अगस्त 2026 में BJP के राष्ट्रीय सचिव बने हैं। वे 2019 में Amraiwadi विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे और Ahmedabad शहर BJP के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब Jagdish Ishwarbhai Patel UP में संगठन से जुड़े कामों में Vinod Tawde का सहयोग करेंगे।
403 विधानसभा सीटों वाले UP में 2027 का विधानसभा चुनाव BJP के लिए बेहद अहम है। राज्य में फिलहाल Yogi Adityanath के नेतृत्व में BJP की सरकार है। 2024 के Lok Sabha चुनाव में पार्टी को यहां बड़ा झटका लगा था और Samajwadi Party सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी। ऐसे में Vinod Tawde के सामने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर करने की बड़ी चुनौती होगी।
Haryana का अनुभव अब Punjab में काम आएगा
Dr. Satish Poonia को Punjab का प्रभारी बनाया गया है। Poonia जून 2026 में Rajya Sabha सांसद चुने गए हैं। वह Rajasthan BJP के प्रदेश अध्यक्ष और Rajasthan विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें Haryana का प्रभारी बनाया गया। Haryana विधानसभा चुनाव में BJP की लगातार तीसरी जीत के समय भी वे राज्य के प्रभारी थे।

Satish Poonia
Punjab में इस समय Aam Aadmi Party की सरकार है और Bhagwant Mann मुख्यमंत्री हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 117 में से 92 सीटें जीतकर बहुमत वाली सरकार बनाई थी। 2027 में BJP के सामने यहां अपने संगठन और चुनावी आधार को मजबूत करने की चुनौती होगी।
Gujarat की जिम्मेदारी Tarun Chugh को
Tarun Chugh को Gujarat का नया प्रभारी बनाया गया है। वे BJP के राष्ट्रीय महामंत्री और Rajya Sabha सांसद हैं। Chugh Amritsar से आते हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय हैं। इससे पहले वह Telangana, Jammu and Kashmir और Ladakh में संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अब उन्हें Gujarat जैसे BJP के मजबूत गढ़ की कमान दी गई है।

Tarun Chugh
Gujarat में फिलहाल Bhupendra Patel के नेतृत्व में BJP की सरकार है। 2022 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 182 में से 156 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। 2027 में पार्टी के सामने इस प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी।
भाजपा की इन नई नियुक्तियों को BJP की 2027 चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। तीनों राज्यों में अगले साल चुनाव है और तीनों ही राज्यों में अलग-अलग राजनीतिक चुनौतियां हैं। ऐसे में पार्टी ने अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देकर चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने का संकेत दिया है।
Varsha Shrivastava 
