मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ओमनी कार में लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा
मैहर मां शारदा के दर्शन के लिए श्रद्धालु ओमनी कार से जा रहे थे. तभी अचानक ओमनी कार में आग लग गई. जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना उचेहरा थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव के पास की है.
मैहर मां शारदा के दर्शन के लिए श्रद्धालु ओमनी कार से जा रहे थे. तभी अचानक ओमनी कार में आग लग गई. जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना उचेहरा थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव के पास की है. हादसे में कार चालक बुरी तरह झुलस गया. जबकि अन्य लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
मैहर की ओर जा रहे थे श्रद्धालु
मिली जानकारी के मुताबिक ओमनी कार में सवार चार श्रद्धालु मैहर की ओर जा रहे थे. गाड़ी की रफ्तार तेज थी कि तभी अचानक स्टेरिंग लॉक हो गई. जिससे बेकाबू होकर कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर होते ही कार में आग लग गई और कार धू-धू कर जलने लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए गांड़ी के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि चालक का पैर गाड़ी के अंदर ही फंसे रहने के कारण उसे बाहर निकालने में थोड़ी समस्या हुई. जिससे वह आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया.
कितने लोग थे कार में सवार?
हादसे के समय कार में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे. अवध राज कुशवाहा और भगवान दास कुशवाहा के साथ एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि चालक कृष्ण पाल कुशवाहा आग में झुलस गया. सभी घायलों को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरूआती जांच के बाद चालक कृष्ण पाल कुशवाहा को गंभीर हालत में सतना के बिरला अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि सभी घायल श्रद्धालु पन्ना जिले के देवेंद्रनगर के निवासी हैं. सूचना मिलने पर उचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है.
shivendra 
