दिग्विजय सिंह 2 अक्टूबर से निकालेंगे महाकाल से रामलला तक पदयात्रा

राम मंदिर चंदा विवाद: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घर के बाहर लगाया बैनर, लिखा- मेरे घर में चंदा चोरों का प्रवेश निषिद्ध है

दिग्विजय सिंह 2 अक्टूबर से निकालेंगे महाकाल से रामलला तक पदयात्रा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी 2 अक्टूबर से महाकाल मंदिर उज्जैन से राम लला मंदिर अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे। यह यात्रा गैर राजनैतिक होगी। इस दौरान दिग्विजय सिंह ना कांग्रेस की बात करेंगे और ना ही सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं करेंगे।

इससे पहले उन्होंने भोपाल स्थित अपने निवास के बाहर राम मंदिर के चंदा चोरों और चढ़ावा चोरों के प्रवेश निषेध का एक बैनर लगाया। दिग्विजय सिंह अयोध्या जाकर चंदे का हिसाब मांगेंगे। यात्रा के दौरान वह अपने साथ चंदे की रसीद चेक की कॉपी लेकर चलेंगे और जिन लोगों ने चंदा दिया था, उन सभी दलों के लोगों को भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। 

महिला कांग्रेस का सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास

राजधानी भोपाल में आज राम मंदिर चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

मंच से दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं बैनर लगा रहा हूं कि मेरे घर में चंदा चोरों के आने पर निषेध है, मेरे घर में न आए और अब आप भी मंदिरों में बैनर लगा दो कि चंदा चोरों से सावधान। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपए का चंदा दिया था और अब चंदा गड़बड़ी के मामले में अयोध्या की अदालत में मुकदमा दायर करेंगे। 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके पास चंदा जमा करने की रसीद और चेक की प्रति आज भी सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि 5 या 6 जुलाई को अपने वरिष्ठ अधिवक्ता से चर्चा करने के बाद अयोध्या जाकर न्यायालय में वाद दायर करेंगे।