गर्मियों में शरीर को कैसे रखें हाइड्रेटेड: कौन से फल खाएं जो देंगे जबरदस्त बेनिफिट

तेज गर्मी का मौसम आते ही शरीर में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। पसीना, बढ़ते तापमान और धूप के कारण शरीर से पानी कम हो जाता है। इसका असर होता है थकान, चक्कर, डिहाइड्रेशन और कभी-कभी हीट स्ट्रोक तक।

गर्मियों में शरीर को कैसे रखें हाइड्रेटेड: कौन से फल खाएं जो देंगे जबरदस्त बेनिफिट
google

सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं। सही फलों को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं, बल्कि विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। इन फलों में तरबूज, खीरा, खरबूजा, संतरा, आम, स्ट्रॉबेरी और नींबू जैसे फल शामिल हैं, जिनमें पानी की ज्यादा मात्रा के साथ शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं, पाचन को सुधारते हैं, स्किन को ग्लो देते हैं और इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं।

गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए फल क्यों हैं जरूरी?

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए सिर्फ पानी पीना ही पर्याप्त नहीं होता। इसलिए फलों का सेवन बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि ये न केवल शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं बल्कि स्वास्थ्य के कई लाभ भी देते हैं। गर्मियों के फल सर्वोत्तम हाइड्रेशन स्रोत हैं। इनमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है – जैसे तरबूज, खीरा, खरबूजा 80–95% तक पानी से भरपूर होते हैं, जो शरीर को अंदर से तरोताजा बनाए रखते हैं। इसके अलावा ये फल विटामिन्स और मिनरल्स से भी भरपूर होते हैं, जैसे विटामिन C और A, पोटैशियम और मैग्नीशियम, जो शरीर की ताकत बढ़ाते हैं और इम्यूनिटी मजबूत करते हैं।

गर्मियों में खाए कौन से फल?

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा, हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए सही फलों को खाना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा फ़ायदा करता है क्योंकि इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है। खरबूजा भी इसी तरह शरीर को ठंडा करता है और इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है।

आम, जिसे फलों का राजा कहा जाता है, शरीर को तुरंत ताकत देता है और इसमें पाए जाने वाले विटामिन A और C इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं, लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाना जरूरी होता है। संतरा और मौसंबी जैसे खट्टे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और थकान को भी कम करते हैं।

अनानास में पाए जाने वाले एंजाइम्स पाचन को सुधारते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर अंदर से साफ रहता है। पपीता पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है, यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और डाइजेशन को मजबूत बनाता है। अंगूर में भी पानी की मात्रा अच्छी होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखती है और तुरंत ताकत देती है। स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो त्वचा को चमकदार बनाती है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाती है।

केला गर्मियों में कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए अच्छा फल है, यह शरीर को तुरंत ताकत देता है और मसल्स को मजबूत करता है। लीची एक रसीला और ठंडक देने वाला फल है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और गर्मी के असर को कम करता है। इसके अलावा अमरूद भी फायदेमंद होता है, जिसमें फाइबर और विटामिन C भरपूर होता है, जो पाचन और इम्यूनिटी दोनों के लिए अच्छा है।

इन सभी फलों को खाना गर्मियों में इसलिए जरूरी है क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते, ठंडक प्रदान करते हैं, ताकत बनाए रखते हैं और त्वचा व पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। सही मात्रा में इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करके आप गर्मियों में खुद को फिट, फ्रेश और बीमारियों से दूर रख सकते हैं।

हेल्थ बेनिफिट्स जो आपको गर्मियों में फल खाने से मिलेंगे

गर्मियों में फल खाने से शरीर को कई तरह के महत्वपूर्ण हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं, थकान और डिहाइड्रेशन कम करते हैं, स्किन और बालों को हेल्दी रखते हैं, पाचन सुधारते हैं, वजन कम करने में मदद करते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, दिल की सेहत मजबूत करते हैं, एनर्जी बूस्ट करते हैं, सूजन और दर्द कम करते हैं, आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं और शरीर से टॉक्सिन निकालते हैं।

फल दिल की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं और शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं। गर्मियों में फल खाना शरीर को ठंडा, ताजा, एनर्जेटिक और स्वस्थ बनाए रखने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है।

हाइड्रेशन के लिए फलों का जूस पीना बेहतर है या फलों को काटकर खाना

हाइड्रेशन के लिए फलों का जूस पीना अच्छा है, लेकिन फल काटकर खाना जूस पीने से बेहतर है। पूरा फल खाने से उसमें मौजूद फाइबर शरीर को मिलता है, जिससे पाचन अच्छा होता है और कब्ज या पेट फूलने जैसी परेशानी नहीं होती। जूस में फ्रूट शुगर जल्दी ब्लड में चला जाता है, लेकिन पूरा फल धीरे-धीरे शुगर देता है और लंबे समय तक एनर्जी देता है। पूरे फल में सभी तरह के विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट भी सुरक्षित रहते हैं, जबकि जूस बनाते समय कुछ पोषक तत्व कम हो सकते हैं। जूस हाइड्रेट करता है, लेकिन पूरा फल खाने से शरीर लंबे समय तक तरोताजा और हाइड्रेटेड रहता है। अगर जूस बनाना हो तो हमेशा ताजा और बिना शुगर वाला बनाएं और तुरंत पिएं।