मैहर में पलटी यात्री बस: नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, 2 यात्री घायल

मैहर में सुबह 6 बजे यात्री बस हुई हादसे का शिकार, नेशनल हाईवे पर पलटी हैदराबाद से वाराणसी जा रही बस, 15-20 लोग थे सवार

मैहर में पलटी यात्री बस: नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, 2 यात्री घायल

मैहर। जिले में नेशनल हाईवे पर हैदराबाद से वाराणसी की ओर जा रही एक यात्री बस सुबह 6 बजे के आस पास पलट गई। हादसे में दो यात्री मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार अन्य यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।

घटना की सूचना मिलते ही अमदरा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, खेरवासानी टोल की एंबुलेंस 1033 टोल कर्मी पेट्रोलिंग अजीत झा और पंकज चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बाद दोनों घायलों को रवाना कर दिया गया।

बस में सवार थे 15 से 20 यात्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में करीब 15 से 20 यात्री सफर कर रहे थे। बस चालक की पहचान रतीफ खान (39), पिता शरीफ खान, निवासी जैसलमेर, राजस्थान के रूप में बताई गई है। बताया जा रहा है कि बस हैदराबाद से वाराणसी जा रही थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।