इंदौर में उमंग सिंघार ने किया प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर विधानसभा-2 में निरीक्षण के दौरान गटर के पास से निकली पाइपलाइन को भाजपा सरकार की लापरवाही बताया।

इंदौर में उमंग सिंघार ने किया प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद से कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। जगह-जगह पीने के पानी का निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार 7 जनवरी को प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इंदौर विधानसभा–2, वार्ड-30 में पानी का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां नाले के बीच से पीने के पानी की पाइपलाइन निकली हुई थी। उमंग सिंघार ने बताया कि—

"ये वही विधानसभा क्षेत्र है जहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान नगरीय प्रशासन मंत्री कई बार विधायक रह चुके हैं, बावजूद इसके यहां की हालत शर्मनाक है।"

इस मामले पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि—

"इंदौर विधानसभा–2 में गटर के पास से निकली पाइपलाइन भाजपा सरकार की घोर लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा सरकार आखिर करना क्या चाहती है?"

उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि वे इंदौर के उन सभी प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने निकले हैं जहां गंदा पानी आता है। लोग उन्हें उनके इस निरीक्षण में सपोर्ट भी कर रहे हैं और खुलकर अपनी समस्याएँ बता रहे हैं।

वहीं इंदौर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अलग-अलग शहरों में गंदे पानी को लेकर सर्वेक्षण किए जा रहे हैं, जिससे इंदौर में जो हादसा हुआ, उससे बचा जा सके।

भोपाल: दूषित पानी मामले के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस, शबिस्ता जकी ने उठाए फिल्टर प्लांट की खामियों पर सवाल

इंदौर में दूषित पानी से हुई त्रासदी के बाद राजधानी भोपाल में जल आपूर्ति की गुणवत्ता को लेकर अब और अधिक सतर्कता दिखाई जा रही है। मंगलवार को भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने आज श्यामला हिल्स स्थित जल फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया।इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, पानी की गुणवत्ता, और शुद्धिकरण प्रक्रिया की गहराई से समीक्षा की शबिस्ता जकी के साथ कांग्रेस पार्षद दल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे.. पूरी खबर पढ़ें