मऊगंज में सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्टर सख्त

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और सड़क सुरक्षा सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के आवश्यक निर्देश दिए।

मऊगंज में सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्टर सख्त

मऊगंज। जिले में सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्टर सख्त नजर आए और विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के पटेहरा, खटखरी और बड़इया मोड़ क्षेत्र का निरीक्षण किया और सड़क सुरक्षा सहित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पीड ब्रोकर, साइन बोर्ड और रोड मार्किंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिससे आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। कलेक्टर ने सर्विस रोड पर किए गए अतिक्रमणों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अवैध कब्जे न केवल यातायात को बाधित करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं, इसलिए इन पर सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कन्या हाई स्कूल के जर्जर भवन को डिमोलिशन करने के निर्देश

खटखरी प्रवास के दौरान कलेक्टर ने शासकीय कन्या हाई स्कूल के पुराने और जर्जर हो चुके भवन का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से इस भवन को अनुपयोगी पाये जाने पर उन्होंने इसे तत्काल प्रभाव से डिमोलाइश करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और नई संरचनाओं हेतु स्थान रिक्त हो। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हनुमना नगर परिषद क्षेत्र में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रस्तावित भूमि पर अतिक्रमण के कारण कार्य प्रभावित होने पर राजस्व और पुलिस प्रशासन को समन्वय बनाकर अविलंब अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए ताकि बस स्टैंड का निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण हो सके। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशानुसार विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी एसडीओपी सचि पाठक ,हनुमना नगर परिषद अध्यक्ष सोनू आशुतोष गुप्ता,मप्र सड़क विकास निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।