रीवा में NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को रोका

BJP कार्यालय का घेराव करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

रीवा में NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को रोका

रीवा। रीवा जिले में सोमवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय का घेराव करने के लिए बड़ा प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एनएसयूआई रीवा जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सरकार की नीतियां छात्रों और युवाओं के हित में नहीं

NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार की नीतियां छात्रों और युवाओं के हित में नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और शिक्षण संस्थानों में बढ़ते भेदभाव जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मौजूदा नीतियों के कारण छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है और छात्रों का इस्तेमाल भीड़ के रूप में किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने और ईडी व सीबीआई जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।

NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ता हाथों में झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। जैसे ही प्रदर्शनकारी ढेका क्षेत्र के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। इसके बावजूद जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों को बीजेपी कार्यालय की ओर आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन लगातार सतर्क बना रहा।

<iframe src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F1639961270538874%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" style="border:none;overflow:hidden" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"></iframe>