प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की खबरें:रेहान की तरह ही फोटोग्राफी का शौक रखती हैं गर्लफ्रैंड अविवा बेग
वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेस मैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रैंड अविवा बेग से सगाई कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रेहान और अविवा 7 साल से रिलेशनशिप में हैं. दोनों को ही फोटोग्राफी का शौक है.
सगाई में वाड्रा और गांधी परिवार को करीबी लोग ही मौजूद थे. हालांकि अभी तक गांधी या वाड्रा परिवार से किसी ने भी सगाई की खबरों की पुष्टी नहीं की है. लेकिन दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है.

दिल्ली में रहता है अविवा का परिवार
अविवा बेग और उनका परिवार दिल्ली में रहता है, दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं. अविवा एटेलियर-11 की को-फाउंडर हैं, जो एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है. अविवा इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के हिस्से के रूप में 'यू कैन नॉट मिस दिस' (2023), द क्वोरम क्लब 'द इल्यूसरी वर्ल्ड' (2019) और इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया (2018) जैसी एग्जीबिशन कर चुकी हैं.

जानें कौन हैं अवीवा बेग
अवीवा बेग भी एक फोटोग्राफर हैं. पिछले पांच वर्षों में अवीवा बेग ने कई प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है. वर्ष 2023 में उन्होंने मेथड गैलरी के साथ 'यू कैनॉट मिस दिस' प्रदर्शनी में अपने काम को पेश किया. इसी साल इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के तहत भी 'यू कैनॉट मिस दिस' प्रदर्शनी में उनकी कला देखने को मिली. इससे पहले वर्ष 2019 में द क्वोरम क्लब में आयोजित 'द इल्यूज़री वर्ल्ड' और 2018 में इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया में भी उन्होंने अपनी फोटोग्राफी प्रदर्शित की थी. अवीवा बेग फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी एटेलियर 11 की सह-संस्थापक भी हैं. यह कंपनी देशभर की कई एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ मिलकर काम कर रही है.
वायनाड से सांसद हैं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं. उन्होंने उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी और अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का ब्यौरा दिया था.
रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति 65.54 करोड़ रुपये
प्रियंका गांधी द्वारा पेश हलफनामे के अनुसार, रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति 65.54 करोड़ रुपये है. इसमें 37.9 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां और 27.64 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं. इसके अलावा उनके नाम पर 10 करोड़ रुपये की देनदारियां भी दर्ज हैं. हलफनामे के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा के पास 2.18 लाख रुपये नकद हैं. वहीं, अलग-अलग बैंकों में उनके करीब 50 लाख रुपये जमा हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई लोन भी ले रखे हैं, जिनकी कुल राशि करीब 34 करोड़ रुपये बताई गई है.

कारोबारी हैं रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा को महंगी कारों और बाइक्स का शौक है. उनके पास कुल तीन वाहन हैं, जिनमें 53 लाख रुपये की टोयोटा लैंड क्रूजर भी शामिल है. रॉबर्ट वाड्रा पेशे से कारोबारी हैं. उनका हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम ज्वेलरी का कारोबार है. उनकी कंपनी का नाम ‘आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स’ है. इसके अलावा वे रियल एस्टेट सेक्टर में भी सक्रिय हैं और कई अन्य कंपनियों में निवेश के जरिए उनकी भागीदारी है.
shivendra 
