रिटायर्ड IAS हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस के साथ झूमाझटकी के बाद पैर में लगी गोली

रिटायर्ड IAS हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस के साथ झूमाझटकी के बाद पैर में लगी गोली

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी वरुण कुमार का पुलिस के साथ मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, भोपाल पुलिस आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर शहर लेकर आई थी। इसी दौरान मुगलिया छाप के पास आरोपी ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी हुई। भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की कार्रवाई में वरुण कुमार के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया।

घायल आरोपी को हमीदिया अस्पताल में कराया भर्ती

शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हुए आरोपी वरुण कुमार को उपचार के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में रखा गया है। मामला रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या से जुड़ा है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की आगे की जांच और आरोपी से पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।