अमहिया पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढे 15 लाख के जेवर, परिवार को वापस लौटाएं

रीवा के अमहिया थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने कुछ ही घंटों में बरामद कर परिवार को लौटा दिए।

अमहिया पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढे 15 लाख के जेवर, परिवार को वापस लौटाएं
google

अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और उनकी टीम ने एक परिवार की जीवनभर की जमा पूंजी सुरक्षित वापस दिला दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण कुछ ही घंटों में बरामद कर लिए।

एक परिवार के गहने गुम हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही अमहिया थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध ऑटो की पहचान की।

जिसके बाद पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए परिवार को उसकी संपत्ति वापस लौटा दी।