रीवा जिले में राजस्व न्यायालयों का पुनर्गठन, न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों का स्पष्ट विभाजन

रीवा जिले में राजस्व प्रशासन को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए न्यायालयों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के कार्यों का पुनर्गठन किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत तहसीलों में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के बीच न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों का स्पष्ट बंटवारा किया गया है, जिससे आम जनता को समय पर न्याय और प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें।

रीवा जिले में राजस्व न्यायालयों का पुनर्गठन, न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों का स्पष्ट विभाजन

रीवा। जिले में राजस्व प्रशासन को अधिक सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए राजस्व न्यायालयों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के कार्यों का व्यापक पुनर्गठन किया गया है।

इस प्रक्रिया के तहत विभिन्न तहसीलों में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के बीच न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों का स्पष्ट विभाजन कर दिया गया है। इससे न सिर्फ कामकाज में पारदर्शिता आएगी, बल्कि आमजन को समय पर राहत और न्याय सुनिश्चित हो सकेगा।

हुजूर नगर तहसील में तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला और नायब तहसीलदार तेजपति सिंह को न्यायिक प्रकरणों की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं गैर-न्यायिक कार्यों के लिए नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला को दायित्व सौंपा गया है।

हुजूर ग्रामीण तहसील में नायब तहसीलदार विंध्या मिश्रा एवं दिलीप श्रीवास्तव राजस्व न्यायालयीन मामलों की सुनवाई करेंगे, जबकि नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। गुढ़ तहसील में न्यायिक प्रकरणों की ज़िम्मेदारी प्रभारी तहसीलदार अरुण यादव को दी गई है।

उनके सहयोग में प्रशिक्षु नायब तहसीलदार महिमा पाठक को गैर-न्यायिक कार्य सौंपे गए हैं। सिरमौर तहसील में प्रभारी तहसीलदार अनुपम पांडेय और प्रशिक्षु नायब तहसीलदार बिंदु तिवारी राजस्व न्यायालय के प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। वहीं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संबंधी कार्यों का जिम्मा एएसएलआर ललन सिंह को सौंपा गया है।

रायपुर कर्चुलियान तहसील में तहसीलदार विनयमूर्ति शर्मा को न्यायालयीन कार्य सौंपे गए हैं और नायब तहसीलदार शारदा प्रजापति को गैर-न्यायिक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

सेमरिया तहसील में प्रभारी तहसीलदार अर्जुन कुमार वेलवंशी को न्यायिक दायित्व दिए गए हैं, जबकि एएसएलआर राजेश तिवारी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है,मनगवां तहसील में प्रभारी तहसीलदार आंचल अग्रहरि और नायब तहसीलदार ममता पटेल न्यायिक मामलों को देखेंगे, वहीं नायब तहसीलदार अजय कुमार मिश्रा को प्रशासनिक एवं गैर-न्यायिक कार्य सौंपे गए हैं।

जवा तहसील में तहसीलदार जीतेन्द्र तिवारी को न्यायिक मामलों की ज़िम्मेदारी दी गई है, जबकि नायब तहसीलदार निवेदिता त्रिपाठी और राजेश शुक्ला को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है।

त्योंथर तहसील में प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद शुक्ला न्यायालयीन कार्यों को संभालेंगे। प्रशिक्षु नायब तहसीलदार प्रकाश उपाध्याय और एएसएलआर वीरेंद्र द्विवेदी को प्रशासनिक कार्य सौंपे गए हैं।