Closing Bell: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, ऑटो और PSU बैंक शेयरों में दबाव

23 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में रहे। ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और PSU बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही, जबकि फार्मा और मीडिया सेक्टर में मजबूती दिखी।

Closing Bell: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, ऑटो और PSU बैंक शेयरों में दबाव
google

23 अप्रैल को शेयर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ. कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 852 अंक (1.09%) गिरकर 77,664 पर जबकि निफ़्टी 205 अंकों (0.84%) की गिरावट के साथ 24,173 पर बंद हुआ. 

आज निफ्टी के 50 में से 33 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वही सेंसेक्स के 30 में से लगभग सभी शेयर्स घाटे में रहे.  बसे ज्यादा गिरावट ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सरकारी बैंकों (PSU Banks) के शेयरों में करीब 2% तक की गिरावट रही.


 
जबकि फार्मा (Healthcare) और मीडिया सेक्टर ही मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहे. 

Opening Bell: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, IT और ऑटो शेयर दबाव में

23 अप्रैल गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 760 से अधिक अंक टूटकर 77,753 पर, जबकि निफ्टी 200 की गिरावट के साथ 24,169 पर खुला।

आज IT सेक्टर के शेयर जैसे HCL Tech में करीब 11% की भारी गिरावट हुई है। वहीं, Infosys, Tech Mahindra और TCS के शेयर भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इसके साथ ही ऑटो सेक्टर के शेयर Mahindra & Mahindra (M&M) और Ashok Leyland भी नुकसान में हैं...पूरी खबर पढ़ें