दशहरा पर रावण के समर्थन में बोलीं सिमी गरेवाल, हुईं ट्रोल
ट्रोलिंग के बाद सिमी ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन यूजर्स उन्हें रामायण न पढ़ने के लिए नकली बुद्धिजीवी कहकर निशाना बना रहे हैं.
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (Simi Garewal) अपने एक पोस्ट से विवादों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है. उनका यह पोस्ट 2 अक्टूबर को दश्हरे के मौके पर रावण को लेकर था. लेकिन इस पोस्ट से अब उन्हें फैंस से हेट मिलना शुरू हो गया है.

विजयादशमी के दिन X पर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने रावण को बुरा नहीं बल्कि 'Slightly naughty', थोड़ा शरारती बताया है. इसे लेकर लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे है. एक्ट्रेस ने लिखा की-
"डिअर रावण, हर साल, इस दिन हम अच्छाई की बुराई पर जीत का जश्न मनाते हैं लेकिन टैक्निकली देखा जाए तो आपके व्यवहार को 'बुरा' से बदलकर 'थोड़ा शरारती' मानना चाहिए.
"आखिरकार आपने किया ही क्या था. मैं मानती हूं कि आपने सीता का अपहरण किया था लेकिन आपने उन्हें इतना सम्मान दिया जितना आज के समय में लोग महिलाओं को नहीं देते हैं. आपने उन्हें अच्छा खाना, घर और यहां तक की महिला सिक्योरिटी गार्ड्स भी दिया".

एक्ट्रेस ने आगे कहा-
"आपका शादी का प्रस्ताव विनम्रता से भरा था.और आपने रिजेक्शन के बाद उनपर एसिड भी नहीं फेका और जब भगवान राम ने आपको मार दिया तब भी आपमें इतनी समझ है कि आपने उनसे माफी मांगने का साहस किया. मुझे विश्वास है की आप हमारे देश के आधे संसद से ज्यादा शिक्षित थे."
"मुझ पर विश्वास करों हमारे अंदर इतनी हार्ड फीलिंग नहीं है आपको जलाने की बस ये आजकल का चलन है."

इस पोस्ट के बाद से ट्रोलर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे है कुछ का कहना है की- काश यह नकली बुद्धिजीवी बेवकूफी भरा ट्वीट करने से पहले रामायण पढ़ लेती. हालांकि ट्रोल होने के बाद अब उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया है.


