24 घंटे में चोरी का खुलासा: सुनेरा पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर ₹1 लाख का मशरूका किया बरामद
शाजापुर: डंपर-ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का मामला सुलझा, सुनेरा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
शाजापुर, 28 जुलाई। जिले की थाना सुनेरा पुलिस ने चोरी के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹1 लाख कीमत का चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय सहित एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंकित मुकाती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम टेकरी निवासी शशिकांत उर्फ मोलू पिता राणा झाला (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को फरियादी ने डंपर और ट्रैक्टर की चार बैटरियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। आरोपी की निशानदेही पर चार बैटरियां, एक पल्सर मोटरसाइकिल सहित करीब ₹1 लाख का मशरूका बरामद किया गया।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उससे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना सुनेरा की पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Varsha Shrivastava 
