डिवाइडर से टकराकर हाइवा के पलटते ही लगी आग 

डिवाइडर से टकराकर हाइवा के पलटते ही लगी आग रीवा रोड में सिंधु स्कूल के सामने हुआ हादसा, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग 

डिवाइडर से टकराकर हाइवा के पलटते ही लगी आग 

सतना: फ्लाई ओवर से उतरते ही तेज रफ्तार हाइवा डिवाइडर से टकराकर पलट गया। पलटते ही हाइवा में आग लग गई। देखते ही देखते हाइवा धू-धू कर जलने लगा। हाइवा का चालक मौका पाकर भाग निकला। हाइवा में आग लगने के कारण अफरा- तफरी मच गई। रीवा रोड पर आवागमन थम गया। जानकारी लगने पर पुलिस बल और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया।

 टीआई कोलगवां सुदीप सोनी ने बताया कि हाइवा क्र. एमपी 31टीएच/8001 का चालक लेटेराइट या बाक्साइड लोड कर बिरला रोड या फिर रीवा रोड की तरफ से फ्लाई ओवर में आया। इसके बाद वह वाहन लेकर सर्किट हाउस की तरफ तेजी से निकला। रफ्तार ज्यादा होने की वजह से फ्लाई ओवर से उतरते ही चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। लिहाजा खनिज सामग्री से लोड अनियंत्रित हाइवा फ्लाई ओवर से उतरते ही डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

खनिज सामग्री से लोड हाइवा के पलटते ही उसमें अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक और खलासी जलता हुआ वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। कुछ ही देर में आग पूरे वाहन में फै ल गई। हाइवा धू- धू कर जलने लगा। रीवा रोड में सिंधु स्कूल के पास हुए हादसे में हाइवा में आग लगने की घटना से अफरा- तफरी मच गई। एक तरफ का आवागमन थम गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के अलावा दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की कोशिश के बाद दमकल कर्मियों ने हाइवा में लगी आग पर काबू पा लिया। टीआई कोलगवां श्री सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।