लूटकांड के फरार आरोपी को नईगढ़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
लूटकांड के फरार आरोपी को नईगढ़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार अपाचे बाइक बरामद, पुलिस को चकमा देकर 3 माह से चल रहा था पर
राजेंद्र पयासी मऊगंज: जिले की नईगढ़ी थाना पुलिस ने बीते 3 महीने से फरार चल रहे लूट के आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम तथा एसडीओपी सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोविन्द प्रसाद तिवारी की टीम ने यह सफलता हासिल की। मामला 12 अप्रैल 2026 की रात का है। लालगंज तिराहा के पास फरियादी मनीष मिश्रा और उसके साथी से विमल गिरी, अजय विश्वकर्मा, प्रदीप पटेल, उग्रसेन पटेल और राजीव पटेल ने मारपीट कर एक एंड्रॉयड मोबाइल और 5 हजार रुपये नगद लूट लिए थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया। चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी राजीव पटेल फरार था।

पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजीव पटेल पिता प्राणनाथ पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी डिहिया को नईगढ़ी से धरदबोचा गया। उसके कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 17जेडएल 4262 भी बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर मऊगंज उप जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक आरपी वर्मा, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा, नारायण पाण्डेय सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

