PM Narendra Modi ने आंध्र प्रदेश को दी 5,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में Bhogapuram International Airport का उद्घाटन किया. करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एयरपोर्ट उत्तर आंध्र को आर्थिक और औद्योगिक हब बनाने में अहम भूमिका निभाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में Alluri Sitarama Raju International Airport का उद्घाटन किया. करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है. आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि यह परियोजना उत्तर आंध्र को आर्थिक, औद्योगिक और निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
पारंपरिक धिमसा नृत्य से हुआ भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर करीब 13,500 आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक धिमसा नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया. यह नृत्य आंध्र प्रदेश की जनजातीय संस्कृति की पहचान माना जाता है. समारोह के दौरान एयरपोर्ट परिसर को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सजाया गया था.
संस्कृति और परंपरा की झलक
कार्यक्रम स्थल पर एटिकोप्पाका कला (Etikoppaka Art) की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई थी. इसके अलावा आंध्र प्रदेश की भौगोलिक पहचान और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाले विशेष डिजाइन और कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गईं, जिन्होंने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया.
उत्तर आंध्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
राज्य सरकार के अनुसार Bhogapuram International Airport शुरू होने से पर्यटन, उद्योग, व्यापार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा. यह एयरपोर्ट विशाखापट्टनम क्षेत्र पर बढ़ते दबाव को कम करेगा और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा.
सरकार का मानना है कि इस परियोजना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, निवेश आकर्षित होगा और उत्तर आंध्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी.
Anubhav Dubey 
